Thursday, 27 February 2014

किनारा हमी से क्यों कर लिया है

बहुत प्यार तुमने सनम गर किया है 
वफ़ा ऐ मुहब्बत सनम  गर किया  है 
बयाँ कर दिया दर्द दिल का सनम अब 
किनारा  हमी  से  क्यों  कर  लिया  है 

रेखा जोशी 

Wednesday, 26 February 2014

सभी मित्रों को महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनायें

ओम नमः शिवाय 

सभी मित्रों को महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनायें 

रच कर सुन्दरता को वह स्वयं इसमें खो गया है
फिर स्वयं को खोज रहा यह उसे क्या हो गया है
मन ही मन आनंद ले है सुन्दरता ही परम सत्य
सत्य ही शिव है शिव ही सुन्दर भान यह हो गया है

रेखा जोशी

यह बाँवरी अविरल अश्रुधारा

उठने
लगी आज
फिर
इक हलचल सी
सीने में मेरे
कसमसाने लगी
उफनती
भावनाएँ
बाँध रखा था
मैने जिन्हे
अब तक
नही रोक
पाई मै
आज उन्हें
तोड़ कर
सब बंधन 
उमड़ घुमड़ कर
बादल सी
बरसने लगी
फिर
नैनो से
यह बाँवरी
अविरल
अश्रुधारा

रेखा जोशी

Tuesday, 25 February 2014

जिये जा रहे अब यूँही यादों के सहारे

मिले गम ही गम जाने के बाद तुम्हारे 
लेकिन प्यार को दिल में बसा के तुम्हारे 
छुपा लिया हर गम को मुस्कुराहट में अपनी 
जिये  जा  रहे अब  यूँही  यादों  के सहारे 

रेखा जोशी 

गरजत बरसत काले मेघा

रिम झिम रिम झिम 
गरजत बरसत
काले मेघा 

पिया गये  परदेस 
छोड़ अकेला सूना अंगना 
बिन पिया जले जिया 
गरजत बरसत  
काले मेघा 

इक बरसे बदरिया 
दूजे मेरे नैना 
बिजुरी चमके धड़के जिया 
घर आजा सावरियाँ 
गरजत बरसत  
काले मेघा

चारो ओऱ 
जलथल जलथल 
तरसे प्यासे नैना 
पीर न जाने 
मोरे जिया की 
गरजत बरसत  
काले मेघा

रेखा जोशी 

हाइकु

हाइकु 

छिड़ी थी जंग
सुर औ असुर में
अमृत पाना
.....................
मोहिनी रूप
सागर का मंथन
किया था छल
......................
मस्त असुर
देवों के अधर पे
रख दी सुधा
..................
गरल आया
नीलकंठ शंकर
विश्व बचा
.................
गरल सुधा
मिलते जीवन में
है यही पाया
..................
स्वाती अमृत
मिल कर जो पियें
ये सुधा सुधा
....................
धरो कंठ में
ये गरल गरल
सब के लिए

रेखा जोशी

कुंडली छन्द [पायें सब आनंद]



 कुंडली छन्द 

बरसाये यह प्रेमरस  ,नवल कुंडली छन्द 
दिल को यह बहुत भाये  ,पायें सब आनंद 
पायें  सब आनंद  मनमंदिर में समाये
प्रेम की  अमृत धार,यह मधुर रस  बरसाये

रेखा जोशी