Sunday, 2 August 2015

पिया के द्वार

एक पुरानी छंदमुक्त रचना 

सात समुद्र पार कर,
आई पिया के द्वार
. 
नव नीले आसमां पर,
झूलते इन्द्रधनुष पे
प्राणपिया के अंगना
सप्तऋषि के द्वार
. 
उतर रहा वह नभ पर
सातवें आसमान से
सवार सात घोड़ों पर
करता हुआ सब पार
. 
प्रकाशित हुआ  जहां
अलौकिक , आनंदित
खिल उठा तन बदन
वो आशियाना दीप्त
. 
थिरक रही अम्बर में
अरुण की ये रश्मियाँ,
चमकी धूप सुनहरी सी
रोशन हुआ घर बाहर 
 . 
निभाने वो सात वचन
आई  पिया के द्वार 

रेखा जोशी 


है ज़िंदगी इक बनी पहेली

सदा उलझन में रही अकेली
मिले   कोई न संगी   सहेली
नहीं सुलझती मेरी मुश्किलें
है   ज़िंदगी  इक बनी  पहेली

रेखा जोशी

अनमोल है यह रिश्ता दोस्ती का

महक 
दोस्ती की 
जोड़ती दिलों को 
बंधन सिर्फ नेह का 
रिश्तों से ऊपर 
लेन देन से ऊपर 
दौलत से ऊपर 
हर बंधन से ऊपर 
नहीं देखते दोस्त 
गुण अवगुण इक दूजे के 
नहीं होती कोई कीमत 
दोस्ती के प्यार की 
अर्पित करते जीवन अपना 
दोस्ती के नाम 
होती है बेमिसाल 
दोस्ती कृष्ण सुदामा सी 
सब रिश्तों से 
अनमोल है यह रिश्ता 
दोस्ती का 

रेखा जोशी 

मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें 

जीवन  में  दोस्त बनता  कोई कोई
सुख दुःख में साथ चलता कोई कोई
यूं तो  हमे  सफर  में मिलते हज़ारों
पर  दिल के करीब रहता कोई कोई

रेखा जोशी 

क्षणिकाएँ [उम्मीद पर ]

टकटकी बांधे 
निहार रहे शून्य में
कुछ अर्द्धनग्न 
मैले कुचैले कपड़ों में
लिपटे हुए बच्चे 
कभी तो खिलें गे
उम्मीदों के कमल
हँसेगे तब वह भी
सुन कर लोरियाँ
माँ की
ख्वाबो के महल में
ढेर सारी ख्वाहिशें लिये
मन में
सो गये उम्मीद की इक
आस लिए
.......... 
चलती नही 
ज़िंदगी 
तकिये पर बिखरे 
ख्वाबों से 
मिलते है शूल भी 
फूलों के संग 
पर सँजोये आस 
फूलों की 
टिकी है ज़िंदगी 
उम्मीद के संग 
.......... 
जला ले दीप 
आस का 
हृदय में अपने 
मत हो निराश 
जीवन में 
कट जायेगे 
दुःख भरे पल 
उम्मीद के सहारे 
महकाता चल 
जीवन अपना 

रेखा जोशी

Saturday, 1 August 2015

क्षणिकाएँ


संग  मेरे
चलती रही मेरी अर्धांगिनी
निभाती रही सात वचन
साथ मेरा सदा
 निभाती रही वह रात दिन
हूँ खुशनसीब
संवर गई ज़िंदगी मेरी
पा कर हमसफ़र
हसीन
…………
चाहते इच्छाएँ
बरसों  से जिन्हे
था दबा रखा मैने
न जाने क्यों
मचल मचल कर सीने में
पूरा होना
अब चाह रही
जब से देखा
तुमको
.......... ……
हाथों से
फिसल रही
लम्हा लम्हा
रेत की तरह
ज़िंदगी हमारी
दो दिन के जीवन में
बाँट लो खुशियाँ
सबके संग
लौट कर न आएंगे
फिरसे
यह पल

रेखा जोशी


रूठा यार मनाऊँ मै

अपने राँझे  की हीर मै
रूठा  यार मनाऊँ मै
बलिहारी जाऊँ  मै  उस पे
वारी जाऊँ   मै  उस पे
.
सहती गर्म लू के थपेड़े
तपती दोपहरी आई खेत मै
करने  बाते राँझे  से दो चार
लेकर रोटी बाजरे की लोटा भर छाछ
साथ लिये ढेर सा प्यार
पोंछ पसीना पेशानी से उसके
रूठा  यार मनाऊँ मै
बलिहारी जाऊँ  मै  उस पे
वारी जाऊँ   मै  उस पे
.
राँझा क्या रूठा
रूठा है अब रब मुझसे
चैन न पाऊँ पल भर भी मै
दिल की बाते  रही दिल में ही
कैसे उसे बताऊँ मै
रूठा  यार मनाऊँ मै
बलिहारी जाऊँ  मै  उस पे
वारी जाऊँ   मै  उस पे

रेखा जोशी