Thursday, 11 June 2015

है मिली अब हमें ख़ुशी साजन


अब यहाँ पर सजन नज़र रखिये 
दिल के दरिया की कुछ खबर रखिये
… 
आज जलता जहाँ हमें देख कर 
कांधे' पर तुम सजन न सर रखिये 
… 
बेखबर अब रहे न हम साजन
ख्याल अपना सदा इधर रखिये
....
है मिली अब हमें ख़ुशी साजन
प्यार की तुम सदा डगर रखिये 
…
रात ढलने लगी यहाँ साजन 
प्यार की तुम मगर सहर रखिये 

रेखा जोशी 

…



No comments:

Post a Comment