Friday, 30 May 2014

हाइकु


यादें सुहानी 
है मिलती खुशियाँ 
प्यारी कहानी 
............. 
घर अंगना 
यादें बचपन की 
रोना हँसना 

रेखा जोशी 

Thursday, 29 May 2014

एक किरण सत्य की

अन्धकार को प्रकाशित करती
सूरज की किरणे
जगत में  उजियारा  फैलाती
सूरज की किरणे
ज़िंदगी हमारी तुम्हारी
मन आत्मा को भी
प्रकाशित कर सकती
सत्य की किरणे
पढ़ ली बहुत पुस्तक पोथी
लेकिन ऊर्जा से कर देगी
परिपूर्ण हमें
एक किरण सत्य की
बदल देगी ज़िंदगी
हमारी तुम्हारी
एक किरण सत्य की

रेखा जोशी


तेरी महिमा का गुणगान हम सब कर रहे

दया हम पर करने वाले तुम दयावान हो
प्रभु कृपा करने वाले तुम कृपानिधान हो
तेरी महिमा का गुणगान हम सब कर रहे
बल निर्बल को देने वाले तुम बलवान हो
रेखा जोशी

कुछ भी तो नही तेरे बिन ज़िन्दगी

जब से तुम ज़िन्दगी में आये हो सनम 
कुछ तो उम्मीद दिल में लाये  हो सनम  
थी  कुछ भी तो  नही तेरे बिन  ज़िन्दगी 
इन  सुन्दर  वादियों  में छाये  हो सनम 

रेखा जोशी

तूफ़ान छुपाये सीने में अपने


लहरें गिरती उठती 
सागर की
शोर मचाती आती
और 
साहिल के पग चूमती
फिर
वापिस लौट जाती
झिलमिलाती
विशाल सीने पर चमकती 
सुनहरी रश्मियाँ अरुण की 
असीमित नीर
समेट अपने में
अथाह शक्ति
फिर भी
शांत है विस्तृत सागर 
तूफ़ान छुपाये
सीने में अपने 
मत करना विचलित इसे 
हो क्रोधित
बहा ले जायेगा सब कुछ 
संग अपने 
तोड़ कर सीमायें सब 
बन सुनामी 
कर देगा तहस नहस 
सब ओर 

रेखा जोशी 

Wednesday, 28 May 2014

चलती रहे यूँ ही ज़िन्दगी


वक्त जो गुज़र जाता है 
छोड़ जाता पीछे कई यादें 
कुछ खट्टी तो कुछ मीठी 
भर आती है आंखे कभी 
याँ लब पे मुस्कान कभी 
बीते  हुए हमारे वही पल 
नीव बन संवारते  है जो 
आने वाले जीवन के पल 
भरता है ज़िन्दगी में रंग 
देकर जाता नई सीख हमे 
भुला कर दर्द जो है छिपे 
अतीत के आंचल के तले 
चलती रहे यूँ ही ज़िन्दगी 
होंठों पर  मुस्कान लिये 

 रेखा जोशी 

Tuesday, 27 May 2014

दोहे


मन को बस कर ले मना ,मन से बड़ा न कोय । 
मन में  मना  जोत  जला ,जग उजियारा होय ॥ 

जानकी के राम भये ,राधा के गोपाल । 
मीरा घनश्याम भजे ,भजे नंदगोपाल  ।। 

छलके नीर नैनो से ,बिन बादल बरसात । 
पिया तो परदेस गये ,याद आए दिन रात ॥ 

समय बलवान सभी से ,समय  की तेज़ धार । 
राजा  रंक बन जाये ,रंक है  महाराज ॥ 

चार दिनो की चांदनी ,फिर अन्धेरी  रात । 
सबसे प्यार तुम  कर लो ,जीवन का यह सार 

रेखा जोशी