Wednesday, 31 December 2014

हाथ थामा हमने रहेंगे साथ उम्र भर

अपना तुम्हे हम बनायेंगे  देख लेना
वफ़ा का दीपक  जलायेंगे देख लेना
हाथ थामा  हमने रहेंगे साथ उम्र भर
वादा  किया  है  निभायेंगे  देख लेना

रेखा जोशी

Sunday, 28 December 2014

बूँद बन नैनो से मैने गिरा दिया अब तुम्हे

 खो गई 
दूर कहीं कल्पनायें मेरी 
धुंधला गई 

अब यादें तेरी 
मायूस हूँ इस कदर 
नही चाहता 

अपने ख्यालों में 
अब तुम्हे 
बूँद बन नैनो से मैने 

गिरा दिया  तुम्हे 
काबिल नहीं तुम 
प्यार के 
सोच समझ कर

कर लिया विचार 
नही चाहता 
अपने जीवन में 
अब तुम्हे 

रेखा जोशी 

ढूँढ़ लो तुम सुनहरे वो पंख

जो बीत गया  उसे भूल जा
पग चूमती नव उषाकिरण
ढूँढ़ लो तुम सुनहरे वो पंख
छू लो ऊँचे आसमां को तुम

  रेखा जोशी 

Saturday, 27 December 2014

ढल गया दिन अब शाम हो गई है

ढल गया दिन अब शाम हो गई है
हसरते  सब  नाकाम   हो  गई  है
गुज़ार   दी   जिंदगी   यूहीं  हमने
ख़ास थी  जो  अब आम हो गई है

रेखा जोशी 

हैप्पी न्यू ईयर

क्षणिका

लो आ गया
फिर
शोर मचाता नव वर्ष
है करते नमस्कार
सब चढ़ते सूरज को
हैप्पी न्यू ईयर
इक दूजे को कहते
और
खुशियाँ मनाते सब लोग
दो भुला
जो बीत गया
छिपी जिसमे भी
थी एक कहानी
हमारी

रेखा जोशी 

Friday, 26 December 2014

मंगलमय /वर्ष नूतन आया /खुशियाँ लाया


मंगलमय /वर्ष नूतन आया /खुशियाँ  लाया
बढ़ता  प्यार /आपस में सबका /मन हर्षाया
रहें खिलता /उपवन  हमारा /भाये  महक
करें प्रार्थना /पूरी चाहते सब /शीश झुकाया

रेखा जोशी 

दुखायें न किसी का दिल लो थाम रहें हाथ


सभी आज मनाये मिल जुल के  हम त्योंहार 
सभी  आज करें अब  मिल  सपने हम साकार 
दुखायें  न  किसी  का  दिल लो  थाम रहें हाथ 
सभी  आज  भुला  दर्द तड़प   दें  हम  उपहार 

रेखा जोशी