Wednesday 26 June 2024

सर्वगुण सम्पन्न लाडली

माँ बाप नें 
अपनी लाडली बिटिया को 
देकर संस्कार अच्छे 
बना दिया लाडली को सर्वगुण सम्पन्न 
..
पढ़ाया लिखाया उसे
निपुण बनाया घर के काम काज में 
छोटे बड़ों का आदर भी 
करना सिखाया उसे 
सिखाया जिंदगी जीने का हुनर भी
बना दिया लाडली को सर्वगुण सम्पन्न  
..
दक्ष थी लाडली उनकी हर कार्य में 
उतार लाती वो स्वर्ग घरा पर 
बना देती घर को जन्नत 
लेकिन मिली ससुराल में रुसवाई
उसकी सर्वगुण सम्पन्नता 
किसी को रास नहीं आई 

रेखा जोशी 





Tuesday 25 June 2024

बिखरा संगीत प्रकृति के कण कण में

है बिखरा संगीत प्रकृति के कण कण में
गूंज रही ध्वनि ओम की 
ब्रह्माण्ड के सुर ताल में 
 
करती शांत मन सबका 
झरने की सुरीली ताल 
नवयौवना की मस्त चाल सी 
लहराती बलखाती गुनगुनाती 
अठखेलियां लुभाती नदी की 
टिप टिप बरसता अंबर से पानी 
झूम झूम जाता है मनुआ 
नाचे मोर वन उपवन में 
चहके पंछी कोयलिया कुहूके
गुनगुन भंवरे गुनगुनाते 
है बिखरा संगीत प्रकृति के कण कण में
गूंज रही ध्वनि ओम की 
ब्रह्माण्ड के सुर ताल में 

रेखा जोशी 





Monday 17 June 2024

तिरंगे का करें सम्मान आँखों पे

सिंधु छंद 
1222 1222 1222
रहेगी देश की अब शान आँखों पे
तिरंगे का करें सम्मान आँखों पे
जहाँ में देश चमकेगा सदा भारत
ज़ुबा पर अब रहेगा नाम आँखों पे
करें हम नमन भारत के जवानों को
शहीदों का रखेंगे मान आँखों पे
….
करेंगे खत्म घोटाले सभी मिल कर
रखेंगे देश का अभिमान आँखों पे
मिला कर कदम चलते ही रहेंगे हम
रखेंगे देश की अब आन आँखों पे
रेखा जोशी