Wednesday 26 June 2024

सर्वगुण सम्पन्न लाडली

माँ बाप नें 
अपनी लाडली बिटिया को 
देकर संस्कार अच्छे 
बना दिया लाडली को सर्वगुण सम्पन्न 
..
पढ़ाया लिखाया उसे
निपुण बनाया घर के काम काज में 
छोटे बड़ों का आदर भी 
करना सिखाया उसे 
सिखाया जिंदगी जीने का हुनर भी
बना दिया लाडली को सर्वगुण सम्पन्न  
..
दक्ष थी लाडली उनकी हर कार्य में 
उतार लाती वो स्वर्ग घरा पर 
बना देती घर को जन्नत 
लेकिन मिली ससुराल में रुसवाई
उसकी सर्वगुण सम्पन्नता 
किसी को रास नहीं आई 

रेखा जोशी 





10 comments:

  1. सत्य सार्थक सुंदर रचना, समाज के कड़वे सच को उद्घाटित करती हुई

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर आभार आदरणीय

      Delete
  2. बेहद सुंदर सृजन

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर आभार आदरणीया

      Delete
  3. बहुत बहुत सुन्दर रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर आभार आदरणीय

      Delete
  4. धैर्य और सहनशीलता से पराये भी अपने हो जाते हैं

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर आभार आदरणीया

      Delete
  5. बहुत सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  6. सादर आभार आदरणीय

    ReplyDelete