Wednesday 8 June 2016

सम्भल कर रहना इन लोगों से

मतलब की इस दुनिया में 
हर कदम अपना 
रखना सम्भाल कर 
चेहरे पर ओढ़े 
कई चेहरे 
पहन मुखौटे घूम रहे 
छुपा कर अपना 
असली मन 
दिखाते यह रंगीन सपने 
उलझा कर तुम्हे 
चिकनी चुपड़ी बातों में 
फिर चुपके से निकल जाते 
रह जाओगे बस तुम देखते 
सम्भल कर रहना 
इन  लोगों से 
दिखावा करते जो 
पल पल 

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment