Saturday 20 February 2021

सुख दुख

कोई ऐसा नहीं
जो खुश हो इस जग में
पूर्णतया
मिलते हैं सुख दुख
जीवन में सबको
माना कि लम्बी हो जाती 
हैं  घड़ियां दुख की
न मिले दिन को चैन
न रातों को आराम
लेकिन न छोड़ना कभी 
आस तुम 
आज दुख है तो 
कल सुख भी आएगा 

रेखा जोशी 

1 comment: