Sunday, 22 November 2026

न जाने किसका है इंतज़ार

कुछ इस तरह ठहर गया 
ज़िन्दगी का सफर 
न जीने का कोई सबब रहा 
न मौत का कोई गम 
बस समय की धार लिए जा रही मुझे 
अपने संग संग 
सुबह  से शाम और
फिर शाम से सुबह तलक 
बेरंग बेमतलब सी ज़िन्दगी अब 
है गुज़रते जा रहे दिन रात यूँही अब 
मुस्कुराते हैं सब तो 
शामिल हो जाती हूँ मुस्कुराहट में उनकी 
तन्हाई में शून्य सी रहती हूँ 
वक़्त ने क्या कर दिया मेरे साथ 
न जाने किसका है इंतज़ार 

रेखा जोशी 






No comments:

Post a Comment