Tuesday 7 March 2017

होली है


दिल में  प्यार  लिये आज आई होली
मस्ती चहुँ और सँग आज लायी होली
,
रंगों  में  उमंग   रंग  है उमंगों भरे 
लाल,  हरे  ,नीले, पीले  रंग  से रंगे
,
लुभा रहें  है  सब आज हो के बदरंग
ढोल   मंजीरा   औ   बाजे    रे  मृदंग
,
है बगिया सूनी   बिन फूलों  के जैसे
अधूरी  है  होली  बिन गाली के वैसे
,
प्यार भरी गाली से ऐसा हुआ कमाल
गाल  हुये गोरी के लाल बिन गुलाल
,
गुलाबों का मौसम है बगिया बहार पे
कुहक रही कोयल अंबुआ की डाल पे
,
थिरक  रहें आज सभी  हर्षौल्लास में
है झूम रहें  सब फागुन की बयार में

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment