Wednesday 16 September 2020

हिन्दी दिवस पर


सभी मित्रों को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई

अपनी हिंदी से हमें, मिलती है पहचान 
भाषा है यह देश की, है हमें अभिमान
.. 
खाएँ कसम आज सभी, सब दें इसे सम्मान
अपनाएँ इसको सभी, भारत की है शान
.. 
पावन धरती देश की, हिन्दी सब की जान 
गंगा जमुना सी बहे, देश का स्वाभिमान 
हिन्दी से हैं सब जुड़े, जाति धर्म सब भिन्न 
एक सूत में पिरो दिया , भाषा का यही गुण 
.. 
समृद्ध लेखन है यहाँ, भरा भंडार ज्ञान 
हिन्दी दिल के पास है, भारत का है मान 

रेखा जोशी 




4 comments: