Wednesday 6 January 2021

बचपन

बचपन के 
खूबसूरत पल 
फिर महके

कंचे खेलना 
पिट्ठू गर्म करना 
स्टापु खेलना 

आँख मिचोली 
गल्ली डंडा खेलना 
चोर सिपाही 

गुड्डा गुड़िया 
घर घर खेलना 
शादी रचाना 

खेल खेल में 
वो रूठना मानना 
मधुर यादें 

रेखा जोशी 
 




No comments:

Post a Comment