Wednesday, 5 March 2014

कलम की धार


जब
एकरस
होते
दिल और दिमाग
जज़्बात
उतर आते
कागज़ पर
कम नही
किसी
जादूगर से
कलमकार
मचा सकता
तहलका
आ सकती
क्रान्ति
विश्व में
उसकी
कलम की
पैनी
धार से
जो
खामोश
करती
वार
हम सबके
दिलों पर
झकझोड़
कर
विचारों को
दिखा देती
है
इक नवीन
दिशा

रेखा जोशी



साँवली सलोनी

 महिला दिवस पर उन महिलाओं के नाम जो हम जैसी कई महिलाओं के अनगिनत घरेलू काम संभालती है


पाजेब
की
छम  छम
सुनते ही
ख़ुशी की
इक लहर
दौड़ने
लगती है
मन में
मिलता है
सकून
उसके
आने की
आहट से
कैसे
लिख पाती
मै कुछ
अगर
वह न आती
आज
मुस्कुराती हुई
उस
साँवली  सलोनी
के घर में
घुसते
खिल उठा
मेरा मन
क्यों न
धन्यवाद
करें उनका
जो
बुहारती हमारा
घर आंगन
हमारे हाथों
का काम
करती
वह
तभी
निकल  पाते
हम
बाहर घर से
वह
और कोई नही
है वह
मेरे
घर की
बाई

रेखा जोशी






हाइकू [ मन में विशवास ]

राहें कठिन 
फैलाओ तुम पँख 
लम्बी उड़ान 
................ 
नही हारना 
मन में विशवास 
बैठ न जाना   
 
रेखा जोशी 

Tuesday, 4 March 2014

मिलता नही करार खोजें जिसे घूम घूम

घूम लिए चाँद सितारे ,घूम लिया संसार 
घूम ली दुनियाँ सारी ,कहीं न पाया प्यार 
कहीं न पाया प्यार , मचाएँ दिल में धूम 
मिलता नही करार , खोजें जिसे घूम घूम 

रेखा जोशी

Monday, 3 March 2014

प्रेम से अपना लो तो पराये भी अपने हुये

टूट जाता है दिल सिर्फ दर्द ही अपने हुये
ज़िंदगी में जब भी कभी अपने पराये हुये
रूकती नही कभी भी ज़िंदगी किसी के बिना
प्रेम से अपना लो तो पराये भी अपने हुये 

रेखा जोशी 

Saturday, 1 March 2014

एक बेचारा आम आदमी

टूट चुकी
कमर
बेचारे
असहाय
आम आदमी
की
ज़िंदगी के
बोझ तले
पिस रहा
सुबह  शाम
और
रहा खींचता
वह
चादर अपनी
काट दी
और
फाड़ दी
चादर उसकी
महंगाई
और
भ्रष्टाचार
सरीखे
दानवों ने
फिर भी
है संघर्षरत
जीतने को
जंग
ज़िंदगी की
लेकिन
कब तक
आखिर
कब तक
यूँही
पिसता  रहेगा
एक बेचारा
आम आदमी ?

रेखा जोशी

बाबुल की दुआएँ लेती जा

जैसे ही बैंड बाजेवालों ने ”बाबुल की दुआएँ लेती जा ”की धुन बजानी शुरू की ,फूलों से सजी कार में दुल्हन बनी रोशनी की आँखे भीग गई ,अपनी जान से भी प्यारी बेटी को डोली में बिठा कर , बाहर खड़े उसके पापा भी ज़ार ज़ार रो रहे थे ,अपने पापा को रोते देख रोशनी अपने को संभाल नही पाई और वह भी ज़ोर से रोने लगी ,तभी अपने ससुर जी की आवाज़ सुन कर वह चौंक गई ,कार के शीशे से झांक कर देख तो उसके ससुर जी उसके पापा को गले लगा कर कह रहे थे ,”चौधरी जी ,आज तक आपकी बेटी रोशनी से केवल आपका घर जगमगा रहा था लेकिन आज से इस घर के साथ साथ हमारा घर भी जगमगाने लगेगा ,”कार में रोशनी के साथ बैठे दुल्हा बने सौरभ ने अपने रुमाल से रोशनी की आँखों के आँसू पोंछते हुए उससे कहा ,”मेरे पिता जी ठीक ही तो कह रहे है ,तुम्हारे आने से मेरा घर जगमगा उठेगा और मै तुम्हारे मम्मी पापा के घर को हमेशा महकाता रहूँगा यह मेरा वादा है तुमसे ,अब प्लीज़ आँसू पोंछ कर इक प्यारी सी मुस्कान दे दो न ,”| वातावरण को गमगीन बनाते हुए और वही धुन बजाते हुए बैंड बाजे वालों के पीछे पीछे धीमी गति से रोशनी की डोली उसका मायका छोड़ ससुराल की ओर उसे ले कर चल पड़ी ,रोशनी ने पीछे मुड़ कर देखा तो दूर होता हुआ उसे अपने पापा का उठा हुआ हाथ दिखाई दे रहा था |

रेखा जोशी