Thursday, 8 September 2016

बरसने लगे आज स्वर्ग में अंगारे

चलने  को  तैयार  खड़े  है  ये शिकारे
है सुन्दर नज़ारे डल  झील के किनारे
पाक के नापाक इरादों की लगी नज़र
बरसने  लगे  आज   स्वर्ग  में  अंगारे

रेखा जोशी 

Wednesday, 7 September 2016

छेड़ कर तराने प्रीत की धुन पर


आवाज़ देकर मनमीत बुलाता
हवा में  मधुर   संगीत लहराता
छेड़ कर तराने प्रीत की धुन पर
कोई  पार  नदी  के  गीत गाता

रेखा जोशी 

पेट की आग में यहाँ जल रहे कई

भूख के लिये  भटकाती है रोटियाँ
मंज़र  कैसे  दिखलाती  है रोटियाँ
पेट की आग में यहाँ जल रहे  कई
जाने क्या क्या करवाती है रोटियाँ

रेखा जोशी 

Tuesday, 6 September 2016

दिल को थाम लो यारो तारों भरी शाम आई है

ऊँचे ऊँचे पेड़ों पर शब ने ली अंगड़ाई है,
दिल को थाम लो यारो  तारों भरी शाम आई है |
 ...
है छन छन के आती  झुरमुट पेड़ों  से रौशनी
देख  हमें  आज तो  यहाँ  रौशनी  भी  शरमाई है
.... 
बस आ जाओ तुम इस दिल को पहचानो सनम मेरे, 
सागर  की   लहरों  सी   गहराई  दिल  में  समाई  है । 
...
हमने माना  आपकी  महफ़िल है बहुत  खूबसूरत
मस्ती के आलम में शहनाई ह्रदय  ने बजाई है। 
...
इक परछाई है वहाँ पर मत जाना उधर तुम सजन 
धोखा हर  पल  दे  की  उसने  हम से   बेवफाई है । 
...
अच्छा तो सनम हम चलते है जाने की घड़ी आई  ,
मत रोना जाने मन तुम पल दो पल की जुदाई है ।
रेखा जोशी 

मोह माया के बंधन को तोड़ जाना इक दिन

बहुत सोये जीवन भर अब तो जाओ तुम जाग
जीवन अपना  ऐसे   जियो   लगे  न कोई दाग
मोह माया  के बंधन को  तोड़  जाना   इक दिन
करते  रहना  सतकर्म  तुम ह्रदय में धर विराग

रेखा जोशी 

चलती प्रीति प्रेम से ज़िन्दगी सजन

है  लुभाती  प्यार में   सादगी सजन
प्यार से  कर ले यहाँ बन्दगी सजन
अपना ले सबको  प्यार अनुराग  से
चलती प्रीति प्रेम से ज़िन्दगी सजन
रेखा जोशी


प्यार के साज़ पर मधुर धुन बजाने दो यारो

गीत आज फिर नया अब गुनगुनाने दो यारो
ज़िन्दगी को  फिर से अब  मुस्कुराने दो यारो
मिटा दो  दिल से अपने  तुम वह यादें पुरानी
प्यार  के  साज़ पर मधुर धुन बजाने दो यारो
रेखा जोशी