Friday 19 December 2014

हाइकु

हाइकु

नैन सजल
नयनों  में सजन
निहारें पथ
.............
साँसों की डोर
सजन संग बाँधी
साँझ सवेरे
…………
मनमोहन
मनोहर गोकुल
मुरलीधर
.............
चाँदनी  रात
चंचल चितवन
चकोरी मग्न

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment