Monday 6 May 2024

कुछ हसीन पल

 भर देते असीम खुशियाँ अंतस में 
अक्सर यादों के वोह खूबसूरत लम्हें 
मत खोना उन्हें 
संभाल के रखा कीजिए 
बहुत अनमोल होते हैँ जीवन के 
वोह कुछ हसीन पल 
..
बचपन की हसीन यादें 
गुदगुदा देती हैँ तन मन को 
वोह सखियों सहेलियों से 
लड़ना झगड़ना फिर मान जाना 
वोह  छोटी छोटी सी बातों पर 
हंसना खिलखिलाना 
मत खोना उन्हें 
संभाल के रखा कीजिए 
बहुत अनमोल होते हैँ जीवन के 
वोह कुछ हसीन पल 

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment