Thursday 3 January 2019

सदा साथ अपना निभाना पिया

122 122 122 12

सदा  साथ  अपना निभाना पिया
हमें छोड़ तुम  फिर न जाना पिया
...
नहीं  कुछ  हमें   चाहिये  जिंदगी
मिले   प्यार  तेरा   सुहाना  पिया
...
चलें  प्रीत  की  हम गली में सजन
न  करना  नया  तुम  बहाना पिया
...
मिला  के  कदम  संग  चलते चलें
बने  ज़ालिम  फिर  ज़माना  पिया
....
खुशी  जिंदगी    में   हमें  है  मिली
न फिर ग़म कभी तुम बुलाना पिया

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment