Wednesday 20 March 2024

होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 

दिलों में प्यार लिएआज आई है होली
संग संग मस्ती चहुँ ओर लाई है होली
..
रंगों में उमंग औ उमंगो में है रंग
लाल,गुलाल ,नीले ,पीले बिखरे हैं रंग
..
बगिया सूनी लगे बिना फूलों के.जैसे
अधूरी है होली बिना गाली के वैसे
..
प्यार से भरी गाली ने किया वोह कमाल
हुए गोरे गोरे गाल लाल बिना गुलाल
..
 मौसम  फूल गुलाबों का बगिया बहार पे
कुहक रही कोयलिया ,अंबुआ की डाल पे
..
हो के बदरंग आज  रंगों  में लुभा  रहे
होली में थिरक रहें सभी हर्षौल्लास से 

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment