Wednesday, 25 December 2024

कर्मों का लेखा जोखा

 शीर्षक :कर्मों का लेखा जोखा

कर्मों का लेखा जोखा ही 
हमारे जीवन का आधार 
कर्मो का है सारा खेला
कर्मो के बंधन में बंधा सारा संसार 
..
तकदीर हमारी कर्म लिखता 
जैसे कर्म करते हम 
वैसा ही जीवन मिलता 
सुख दुख, जीत हार 
कर्मो से ही फल मिलता 
..
कर्म जो करता अच्छे जग में 
मिलते परिणाम साकार 
कर्म ही धर्म कर्म ही पूजा 
बात है यह बिलकुल पक्की 
बाकी सब है बेकार 
कर्मों का लेखा जोखा ही 
हमारे जीवन का आधार 

रेखा जोशी 






दर्द का कोई धर्म नहीं होता

 शीर्षक :दर्द का कोई धर्म नहीं होता 

छंद मुक्त रचना 

हाँ होता है दर्द सबको जब लगती है चोट,
चोटिल हो पशु पक्षी भी कराहते हैं दर्द से,
क्योंकि दर्द का कोई धर्म नहीं होता l

लिया है जन्म जिसने इस धरा पे,
बहता है खून जिसकी भी रगों में,
तड़पता है दर्द से हर जीवधारी,
क्योंकि दर्द का कोई धर्म नहीं होता l

है कर सकता इंसान बयाँ,
अपने तन मन के दर्द को l
लेकिन उन मूक प्राणियों का क्या,
सुनी है कराह कभी उनके दर्द की,
देखे है आंसू क्या , बयाँ करते जो पीड़ा उनकी l
मासूम सहते पीड़ा चुपचाप
क्योंकि दर्द का कोई धर्म नहीं होता

रेखा जोशी 




 

Saturday, 21 December 2024

जिंदगी से प्यार कर

जो मिली है हमें वो जिंदगी स्वीकार कर 
जीने को मिली यहाँ जिंदगी से प्यार कर 
..
धूप भी मिलती यहाँ छाँव भी मिलती यहाँ
जीत भी मिलती यहाँ हार भी मिलती यहाँ 
वक़्त का खेला यहाँ वक़्त का इंतज़ार कर
जो मिली है हमें वो जिंदगी स्वीकार कर 
जीने को मिली यहाँ जिंदगी से प्यार कर
..
आँसू बहाती जिंदगी हँसाती भी यहाँ
पल पल हमारा ले रही इम्तिहाँ भी यहाँ
भुला कर गम सभी ख़ुशी का इज़हार कर
जो मिली है हमें वो जिंदगी स्वीकार कर 
जीने को मिली यहाँ जिंदगी से प्यार कर
..
जो मिली है हमें वो जिंदगी स्वीकार कर 
जीने को मिली यहाँ जिंदगी से प्यार कर

रेखा जोशी 



Monday, 4 November 2024

चिंतन मनन जरुरी है...,


 चिंतन मनन जरुरी है...,

लक्ष्य प्राप्ति के लिए 
शांत मन से चिंतन मनन जरुरी है

मनन कर मन हमारा बन जाता दोस्त
दृढ विचार दृढ मन दृढ संकल्प 
है पथ प्रकाशित करते 
सफलता की मंजिल का 
लक्ष्य प्राप्ति के लिए 
शांत मन से चिंतन मनन जरुरी है

चिंता मत करना रे भैया 
चिंता तो चिता सामान है 
रोगग्रस्त कर देगी तुम्हें जीवन भर 
मन से चिंतन मनन कर  देख 
जीवन सफल हो जायेगा 
लक्ष्य प्राप्ति के लिए 
शांत मन से चिंतन मनन जरुरी है

रेखा जोशी 


Thursday, 25 July 2024

मैं चलता ही गया

करता रहा सामना
मुश्किलों का
जिंदगी के सफर में
और
मैं चलता ही गया

रुका नहीं, झुका नहीं
ऊँचे पर्वत गहरी खाई
मैं लांघता गया
और
मैं चलता ही गया

कभी राह में मिली खुशी
मिला गले उसके
कभी दुखों का टूटा पहाड़
रोया बहुत पर
खुद को संभालता गया
और
मैं चलता ही गया

जीवन के सफर में
कई साथी मिले चल रहे हैं साथ कुछ
यादें अपनी देकर कुछ छोड़ चले गए
और
बंधनों से घिरा
मैं चलता ही गया

चलता ही जा रहा हूँ
और
चलता ही रहूँगा
जीवन के सफर में
अंतिम पड़ाव आने तक
अंतिम पड़ाव आने तक

रेखा जोशी

Wednesday, 3 July 2024

वीराने से रास्ते

प्राकृतिक पहाड़ों के 
आँचल में खूबसूरत हरी भरी 
सुनसान घाटीयां
शहर के शोर ओ गुल से दूर
है कर देती हैं तर ओ ताज़ा
दिल और दिमाग़ को 
सादगी और सकून भरे 
उन वीरान से रास्तों की चुप्पी से 
लगता है अनजाना सा भय भी 
दिल के किसी कोने में 
इतने शांत और निर्मल वातावरण में भी 
कभी कभी दूर बैठे कौवे की 
कांव कांव भी 
डरा जाती है भीतर तक
लेकिन फिर भी वीरान से रास्तों पर 
चलना अच्छा लगता है 

रेखा जोशी 

 

आंखे मिलाने से

जब आंखो ही आंखो से होती है बात 
तब धड़कने लगता है दिल बेचारा 
नासमझ पगला यूँही दीवाना हो जाता है 
आंखे मिलाने से 

है आंखो ही आंखो में जब होते इशारे 
नहीं रह पाता दिल बस में हमारे 
बेबस हो जाता यह दिल बेचारा
चाहने लगता प्रियतम का सहारा 
इक हूक इक कसक उठती है सीने में 
ख्वाब हजारों लगते हैं सजने 
है जग जाती आस मिलन की
दिल दीवाने को 
नासमझ पगला यूँही दीवाना हो जाता है 
आंखे मिलाने से 

रेखा जोशी