Tuesday 24 January 2023

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामना

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं, 

बसंती  रंग छाया 

मौसम बहार का 

खुशी भी संग लाया 

..

कोयल बगिया आई

गूंज  भौरों की 

है  बाजत शहनाई 

..
चूनर  ओढ़ी  पीली 

सरसों खेतों में 

सोने सी चमकीली 

..

बासंती पवन चलें

 हिलोरें दे रही 

 नीले गगन के तले

रेखा  जोशी 

2 comments: