Sunday 28 April 2024

छंदमुक्त रचना 

बीती बातों को क्या याद करना 
बेहतर है उन्हें भूल जाना 

भूलना  अच्छा  लगता है 
जब उस दर्द को याद कर
बहने लगे आंसू 
जब उस कड़वे सच का 
एहसास कर इक कसक
तड़पा जाए मन को 
बेहतर है उन्हें भूल जाना 

भूलना अच्छा लगता है 
छोड़ गुजरे वक़्त को पीछे 
सिवा पीड़ा के कुछ भी तो 
हासिल होता नहीं 
बेकार के ताने बाने में 
फिर क्यों उलझाएँ दिल को
बेहतर है उन्हें भूल जाना 

रेखा जोशी 



No comments:

Post a Comment