Tuesday, 24 June 2014

लाये हो संदेश दूर से मेरे सजन का

गुलाब से सजी बगिया में छाई बहार है
भीगी सी  मदमस्त  ठंडी आई बयार है
लाये  हो  संदेश दूर से  मेरे  सजन  का 
महकती पाती उनकी संग लाई प्यार है

रेखा जोशी 

Monday, 23 June 2014

राहे फलक तलक फूलों से महक उठी है

अब तो सनम लगी दिल की है नयन मिला जा 
तुमसे  चहक उठा  आँगन अब चमन खिला जा 
राहे    फलक  तलक   फूलों  से  महक   उठी है 
आजा झलक  कभी तो अपनी सजन दिखा जा 

 रेखा जोशी

Sunday, 22 June 2014

एकरस हो जायें हम मिले जब ईश तुमसे

जैसे मिले जल नदिया का आपार  सागर में 
खो देता मिल कर नीर भी आकार  सागर में 
एकरस हो  जायें हम भी मिले जब ईश तुमसे 
समायें  तुझ में हम जैसे जलधार  सागर  में 

रेखा जोशी 

Thursday, 19 June 2014

गूँजती सदा तेरी नीरव घाटियों में

ढूँढ़ते  है  तुम्हे इन शान्त वादियों में 
आते हो नज़र तुम  पत्ते  बूटियों में 
समाये हो तुम तो सृष्टि के कण कण में 
गूँजती सदा  तेरी नीरव घाटियों में 

रेखा जोशी 

Wednesday, 18 June 2014

मेरे प्यारे नन्हे नन्हे बच्चे

हुआ आगमन 
मधुमास का 
मेरे आंगन 
आये ऋतुराज बसंत 
झूम रही डाल डाल
बह रही 
मस्त पवन हर्षित मन 
देख छटा पीताम्बरी
झूल रहे  
रंग बिरंगे सुन्दर फूल 
खेल रहे बगिया में 
मेरे 
नन्हे मुन्ने फूल से बच्चे 
भाग रहे पकड़ने तितली 
संग फूलों के 
मुस्कुराते महका रहे 
मेरा अंगना 
चम्पा चमेली 
गुलाब से  
मेरे प्यारे नन्हे नन्हे 
बच्चे 


रेखा जोशी 

रचयिता हो तुम मेरे

हाथों में हूँ
तुम्हारे
कच्ची माटी सी
ढाल दो मुझे
जैसा तुम चाहों
दे दो आकार
संवार दो मुझे 
हाथों से अपने
रच दो सुन्दर सा
रूप मेरा
खिला खिला सा
देख जिसे
गर्वित हो तुम
अपने अनुपम सृजन पर
और मै रचना
तुम्हारी
झूमने लगूँ थिरकने लगूँ
हर ताल पर
तुम्हारी
नाचूँ गी वैसे
नचाओगे तुम जैसे
रचयिता  हो
तुम मेरे

रेखा जोशी









Tuesday, 17 June 2014

बनाने चले तकदीर तुमसे जानम


चोट  खाई  बहुत  हमने  अब  क्या  करें  
मिटा दिए अरमान दिल ने अब क्या करें 
बनाने  चले   तकदीर    तुमसे   जानम  
बीच  राह  छोड़ा  तुमने  अब  क्या  करें 

रेखा जोशी