Friday, 10 February 2017

काम कोध मद लोभ छोड़ बन्दे

न कर प्रेम अभिमान से अगाध
अपने जीवन  को अब ले साध
काम क्रोध मद लोभ छोड़ बन्दे
यह  करवाते  जघन्य   अपराध

रेखा जोशी

Thursday, 9 February 2017

नारी सशक्तिकरण


नारी सशक्तिकरण

सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी
बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी
गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी
दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी
चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी

सुभद्रा कुमारी चौहान जी की लिखी यह पंक्तियाँ वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को समर्पित है ,आज़ादी की प्रथम लड़ाई में उस मर्दानी ने अंग्रेजो से खिलाफ अपनी वीरता का प्रदर्शन कर पूरी स्त्रीजाति को गौरव प्रदान किया था ,लेकिन ऐसी वीरांगनाएँ तो लाखों में कोई एक ही होती है l इस पुरुष प्रधान समाज में नारी की शक्ति को सदा दबाया गया है ,आज़ादी से पहले की नारी की छवि का ध्यान आते ही एक ऐसी औरत की तस्वीर आँखों के आगे उतर कर आती है जिसके सिर पर साड़ी का पल्लू ,माथे पर एक बड़ी सी बिंदिया ,शांत चेहरा और हमेशा घर के किसी न किसी कार्य में व्यस्त ,कई बार तो सिर का पल्लू इतना बड़ा हो जाता था कि बेचारी अबला नारी का पूरा चेहरा घूँघट में छिप कर रह जाता था ,उसका समय अक्सर घर की दहलीज के अंदर और पुरुष की छत्रछाया में ही सिमट कर रह जाया करता था l अधिकतर परिवारों में बेटा और बेटी में भेद भाव आम बात थी नारी का पढ़ना लिखना तो बहुत की बात थी ,समाज में ऐसी अनेक कुरीतियाँ,बाल विवाह ,दहेज प्रथा ,सती प्रथा आदि पनप रही थी जिसका सीधा प्रभाव नारी को भुगतना पड़ता था ,लेकिन समय के चलते मदनमोहन मालवीय जैसे कई समाजसेवी आगे आये और धीरे धीरे ऐसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ी और कालान्तर समाज का स्वरूप बदलने लगा l

आज इक्सिवीं सदी की महिलायें घूँघट को पीछे छोड़ते हुए बहुत आगे निकल आई है lआज की नारी घर की दहलीज से बाहर निकल कर शिक्षित हो रही है ,उच्च शिक्षा प्राप्त कर पुरुष के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर सफलता की सीढियां चढ़ती जा रही है l आर्थिक रूप से अब वह पुरुष पर निर्भर नही है बल्कि उसकी सहयोगी बन अपनी गृहस्थी की गाड़ी को सुचारू रूप से चला रही है l बेटा और बेटी में भेद न करते हुए अपने परिवार को न्योजित करना सीख रही है ,लेकिन अभी भी वह समाज में अपने अस्तित्व और अस्मिता के लिए संघर्षरत है ,दहेज प्रथा ,कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों का उसे सामना करना पड़ रहा है ,भले ही समाज में खुले घूम रहे मनुष्य के रूप में जानवर उसकी प्रगति में रोड़े अटका रहे है ,लेकिन उसके अडिग आत्मविश्वास को कमजोर नही कर पाए l हमारे देश को श्रीमती इंदिरा गांधी ,प्रतिभा पाटिल जी ,कल्पना चावला जैसी भारत की बेटियों पर गर्व है ,ऐसा कौन सा क्षेत्र है जिस में आज की नारी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन न कर पा रही हो | आज नारी बदल रही है और साथ ही समाज का स्वरूप भी बदल रहा है ,वह माँ बेटी ,बहन पत्नी बन कर हर रूप में अपना कर्तव्य बखूबी निभा रही है |

आज की  भारतीय नारी स मेरा अनुरोध है कि वह देश की भावी पीढ़ी में अच्छे संस्कारों को प्रज्ज्वलित करें ,उन्हें सही और गलत का अंतर बताये ,अपने बच्चो में देश भक्ति की भावना को प्रबल करते हुए एक सशक्त समाज का निर्माण करने की ओर एक छोटा सा कदम उठाये ,मुझे विश्वास है नारी शक्ति ऐसा कर सकती है और निश्चित ही एक दिन ऐसा आयेगा जब भारतीय नारी द्वारा आज का उठाया यह छोटा सा कदम हमारे देश को एक दिन बुलंदियों तक ले जायेगा  |

रेखा जोशी

है आस लगाये बैठे हम


किया  इंतज़ार  पिया  बरसों ,नहीं  तुमको अब खोना  है
जीवन  बसन्ती  पीली  सरसों, बीज खुशियों का बोना है
है   आस   लगाये  बैठे  हम ,  फूल   बिछा  तेरी  राह  में
आज नहीं तो कल या परसों, मिलन तो इक दिन होना है
         
रेखा जोशी

Wednesday, 8 February 2017

कवि रामधारी सिहं दिनकर

कहते है "जहाँ न पहुचे रवि , वहाँ पहुंचे कवि "अर्थात कवि की असीम कल्पना शक्ति  सूर्य की किरणों से भी प्रखर होती है ,कवि द्वारा रची गई रचना एक क्रांति को जन्म दे सकती है ,एक आंदोलन पैदा कर सकती है ,जन जन में जोश भर सकती है।ऐसे ही एक जनकवि का जन्म 23 सितम्बर 1908 में बिहार राज्य के बेगूसराय जिले के सिमरिया गाँव में हुआ था "नाम था रामधारी सिंह दिनकर"।

दिनकर जी की कविताएं  जोश और ओज से परिपूर्ण है ,भले ही समय बदल गया है लेकिन वह आज भी उतनी प्रासंगिक है जितनी कि वह पहले थी,उनकी कविताएं सामाजिक परिस्थितियों पर लिखी गई है ,उनकी प्रसिद्ध रचनाएं,उर्वशी,कुरुक्षेत्र,रेणुका,,रश्मिरथी,द्वन्दगीत,बापू ,धूप छाँव,मिर्च का मज़ा ,सूरज का ब्याह,आदि है। 1972 में उन्हें उर्वशी के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ,अपने जीवन काल में उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया । जहां उन्हें राष्ट्रकवि का दर्जा मिला था वहीं वह जनकवि भी थे ,चाहे अनपढ़ हो या पढा लिखा उनकी कविताएं हर किसी को भाति थी। दिनकर जी की  कविताओं की एक खास विशेषता थी ,अनुभूति एवं  अभिव्यक्ति की तीव्रता ।
24 अप्रैल 1974  हमने उस अनमोल रत्न को खो दिया ।
 
उनकी लिखी हुई कुछ पंक्तिया "कुरुक्षेत्र" से

“निभाना पार्थ-वध का चाहता था राधेय प्रण.

द्रुपद था चाहता गुरु द्रोण से निज वैर का शोधन.

शकुनि को चाह थी, कैसे चुकाए ऋण पिता का,

मिला दे किस भांति धूल में किस भांति कुरु-कुल की पताका.

सुयोधन पर न उसका प्रेम था, वह घोर छल था.

हितु बनकर रखना ज्वलित केवल अनल था.

जहाँ भी आग थी जैसी, सुलगती जा रही थी

समर में फूट पड़ने के लिए अकुला रही ठी.

सुधारों से स्वयं भगवान के जो-जो चिढ़े थे,

नृपति वे क्रुद्ध होकर एक डाल में जा मिले थे

नहीं शिशुपाल के वध से मिटा था मान उनका.

दुबककर रहा था धुंधुँआ द्विगुण अभिमान उनका.”

"अगले छंद में उन्होंने  युधिष्ठिर को भी कठघरे में खड़ा कर दिया "

जब युद्ध में फुट पड़ी थी आग,

तो कौन सा पाप नहीं किया तूने?

गुरु के वध के हित झूठ कहा,

सर समाधि में ही काट लिया तूने;

छल से कुरुराज की जांघ तोड़,

नया रण-धर्म चला दिया तूने;

अरे पापी, मुमूर्षु मनुष्य के वक्ष को ,

चीर सहास लहू पिया तूने !

रेखा जोशी

Tuesday, 7 February 2017

जियेंगे मरेंगे हम देश की खातिर


बहुत देखे हमने परिधान विदेशी
है  पहनते  हम  पहनावा स्वदेशी
,
दूर देश समुन्दर पार घूम आये
है  ह्रदय  हमारे समाया स्वदेशी
,
भांति भांति के हमने खाये व्यंजन
भोजन हमें घर का भाया स्वदेशी
,
जियेंगे  मरेंगे हम देश की खातिर
गगन  में तिरंगा लहराया स्वदेशी
,
करें हम सलाम उन वीर जवानों को
है खून  जिन्होंने  बहाया  स्वदेशी

रेखा जोशी

,जिंदगी आज बेज़ार है


212 212 212
ज़िन्दगी से हमें प्यार है
प्यार से आज इकरार है
रोग  कैसा लगा यह पिया
ज़िन्दगी आज बेज़ार है

रेखा जोशी

महालक्ष्मी 'मापनीयुक्त वर्णिक छंद
212 212 212

साथ तेरा मिला जो पिया
आज लागे नहीं  है जिया
पास  आओ  हमारे अभी
काश आ के न जाओ कभी
....
देख के रूप तेरा पिया
चाँद भी आज शर्मा गया
रात को रौशनी है मिली
मीत मै  संग तेरे चली
....
है ख़ुशी आज गाते  रहें
ज़िन्दगी जाम पीते रहें
प्रीत को  तोड़ जाना नही
छोड़ना साथ आता नही
.....
प्रीत दोनों  निभाते रहें
मीत यूँ गीत गाते रहें
साथ तेरा मिला ज़िन्दगी
प्रीत पाई यहाँ ज़िन्दगी

रेखा जोशी