Wednesday 28 February 2024

प्यार का सफर

अथवा- 2122 1212 22
आधार छन्द- पारिजात

समांत अर
पदाँत - साजन 

ज़िन्दगी प्यार का सफर साजन 

चल  पड़े  प्यार की डगर साजन

नाच सागर रही किरण झिलमिल

चमक सूरज  लिए  प्रखर साजन 

हाथ   में   हाथ  ले  चले   दोनों

प्यार  अपना  रहे अमर  साजन

हम  नहीं  प्यार  को  कभी  भूलें 

प्यार  तुमसे  बहुत  मगर  साजन

आज   पूरे   हुए   पिया   सपनें 

लग न  जाए कहीं  नज़र साजन 

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment