Monday, 29 October 2018

कभी तो मुस्कुराओ  तुम

1222 1222

कभी तो गुनगुनाओ तुम
कभी तो मुस्कुराओ  तुम
.
रहो गुमसुम न तुम हरदम
पिया अब गीत गाओ तुम
.
नहीं  अब  ज़िंदगी   तन्हा
हमारे  पास  आओ   तुम
.
खिली उपवन कली साजन
उसे  अपना  बनाओ   तुम
.
हमारी    ज़िंदगी    तुमसे
इसे प्रियतम सजाओ तुम

रेखा जोशी

Friday, 26 October 2018

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं


करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

सजधज कर सजना आज सोलह सिंगार करूँ
माथे सजा बिंदिया चाँद का दीदार करूँ
.
तुमसे ही  है प्रियतम रंग जीवन में मेरे
प्रार्थना प्रभु से तेरे लिए बार बार करूँ
.
खुशनसीब हूँ जिंदगी में तुम आए मेरे
सपने अपने पिया तुमसे ही साकार करूँ
.
जन्म जन्‍म में साथी रहों तुम साजन मेरे
हर जन्‍म में पिया तुमसे ही सदा प्यार करूँ
.
खुशियाँ सदा मिलती ही रहें जीवन में तुम्हें
वारी जाऊँ जीवन यह तुम पर निसार करूँ

रेखा जोशी

Wednesday, 24 October 2018

खुशियाँ लेकर आई दिवाली


फुलझड़ी  से निकले अंगारे
हवा में  ज्यों नाचते  सितारे
खुशियाँ लेकर आई दिवाली
खिले बच्चों  के चेहरे  प्यारे

रेखा जोशी

Sunday, 30 September 2018

Vastu tips

आपके घर का ब्र‍हम स्थान (Vastu tips)

आपके घर के केंद्रीय स्थान को ब्र‍हम स्थान कहते हैं
1.इस स्थान को खुला या यहाँ पर हल्का सामान रखना चाहिए ,भारी वस्तुएँ कदापि नहीं रखनी चाहिए l
2.यहां पर सीढ़ियों, बीम आदि का कदापि निर्माण नहीं करना चाहिए l
3.इसके नीचे बोरिंग या सेप्टिक टैंक नहीं होना चाहिए
4.इस स्‍थान पर रसोई घर नहीं होना चाहिए
5.इस स्‍थान पर पूजा कर सकते हैं

रेखा जोशी



Saturday, 29 September 2018

भूख लगी है दादी अम्मा

दादी अम्मा दादी अम्मा
भूख लगी है दादी अम्मा
कुछ भी बना कर खिलाओ
.
झटपट मैगी बनाओ
स्माइली फ्रेंच फराइस खिलाओ
पेट में चूहे कूद रहे हैं
भूख शांत उनकी कराओ
भूख लगी है दादी अम्मा
कुछ भी बना कर खिलाओ
.
दादी की प्यारी प्यारी
छोटी छोटी नन्ही परियों.
अभी खिलाती हूँ तुमको
बना कर
हैल्दी स्वादिष्ट पौष्टिक व्यंजन
जंक फूड से दूर रहो
खूब खाओ सब्जियाँ फल
भोजन भर पेट करो
केला सेब आम खाओ
पेट के चूहों को दूर भगाओ
अपनी अच्छी सेहत बनाओ
.
दादी अम्मा दादी अम्मा
भूख लगी है दादी अम्मा
कुछ भी बना कर खिलाओ

रेखा जोशी

Friday, 28 September 2018

गाँव की सोंधी महक


गाँव से दूर शहर तक का यह सफर
ऊँची  इमारतों  का   बना  है  नगर
छूट  गई  गाँव की  सोंधी सी महक
प्रदूषित हवा में  है  घुला यहाँ ज़हर

रेखा जोशी

Thursday, 27 September 2018

पिरोए  मोती प्यार के धागे

पिरोए  मोती प्यार के धागे
दिल में मुहब्बत प्रीत  है जागे
याद रहे  ये जश्न ए अल्फाज़
रहे पर्पल  पेन  सबसे  आगे