Friday 13 March 2020

मुक्तक

रखो  स्वच्छ  घर  का अपने हरेक कोना 
सम्भल  के रहना  लेकिन  इससे डरो ना
हाथ मिलाना छोड़ करो सभी को नमस्ते
फैला  हुआ  है  जग  में  वायरस  करोना 

करोना  वायरस  का  भारत में  निकलेगा  दम 
चौदह घण्टों की अवधि में ही हो जाएगा खत्म 
.. 
करोना  कर  रहा  है तांडव  धरा पर खौफ का 
रहो अपने घर में कुछ दिन रखो न बाहर कदम 

अपने   बचाव  के  लिए  करो  यत्न हर सम्भव  
हाथ धों  के बार  बार  करो  उत्पात इसका कम 
.. 
हाथ मिलाना न  कभी तुम भूल से भी किसी से 
दूर  से  ही  नमस्ते  कर अभिवादन  करें हरदम 
.. 
रहेंगे  घर   रविवार   संग    अपने  परिवार  के 
टूटे गी  फिर समय शृंखला जनता कर्फ्यू उत्तम 

रेखा जोशी
रेखा जोशी 

1 comment:

  1. सामयिक और सटीक रचना

    ReplyDelete