Tuesday, 28 March 2023
आधार छंद - वाचिक स्रग्विणी
Wednesday, 1 February 2023
मौन का रिश्ता
अपने प्यार की तुम
सदा करते हो
हम पर बरसात
कैसे समझ जाते हो तुम
हमारी खामोश
पुकार को
नहीं कहते जो
अपनी जुबां से हम
पूरी कर देते हो तुम
हे मेरे प्रभु
हाँ मौन का रिश्ता
है तेरे मेरे बीच
एक अटूट बंधन
मेरे हिय को
भर देते हो प्रेम से
बस मै और तुम
दोनों खामोश
लेकिन
होती है अनगिनत बाते
हम दोनों के बीच
अच्छी लगती है
वह खामोशी
जब होते हो तुम
पास मेरे
और
घंटों करते है हम
खामोश रहते हुए
बातें
इक दूजे से
रेखा जोशी
Tuesday, 24 January 2023
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामना
Tuesday, 10 January 2023
जिंदगी खर्च होती रही
दिन प्रतिदिन
जिंदगी खर्च होती रही वक्त, बेवक्त,पल पल
कल आज और कल में
खर्च करते रहे जिंदगी के लम्हें
जिंदगी खर्च होती रही मायूसियों में कभी नाकामियों में
भूल जाते हैं जीना अक्सर जिंदगी हम
जीवन की आपाधापी में
रुकता नहीं वक्त जिंदगी की राहों में
छोटी सी जिंदगी के हर लम्हें को
खर्च करो दिल खोल कर जीवन में
कभी महका लो हर लम्हा खुशनुमा जिंदगी का
बिखेर कर फूल जीवन की राहों पर
कभी कहीं फैला दो उजियारा दीपक बन
रोशन कर आँगन किसी का
रोशन कर आँगन किसी का
रेखा जोशी
Thursday, 29 December 2022
अलविदा 2022 स्वागत 2023
Saturday, 17 December 2022
नारी तो केवल है श्रद्धा
Saturday, 29 October 2022
How to overcome depression
A few suggestions to overcome depression are
Breaking up of the pattern of negative thought process by deep breathing or pranayam.
Taking up a hobby like listening music, singing, dancing, reading. or any of one’s own interest.
Writing one’s all thoughts that troubled a person in a diary .
Walking or jogging do help to overcome depression
Do meditation atleast for fifteen minutes,It's very helpful and trains the mind to be in present than to be in past or in future with unnessary thoughts.
Try to accept challenges in life and be resposible for whatsoever is happening in one’s life instead of blaming others.
Life is like a wave with highs and lows and is to be lived and one should ive happily, success and failure are two faces of same coin in everyones life and evryone has to go through it So be happy and make others happy.
Rekha Joshi