Sunday, 8 September 2019

इस मोड़ से जाते हैं

इस मोड़ से जाते हैं

अभिनंदन कर रहा सामने

रंगीला इंद्रधनुष

अभिवादन कर रहे हैं

नीले अम्बर पर सफेद बादल

बरस चुकी बरखा रानी

धुल गया है मैल सारा

चहचहाने लगी बुलबुल मन की

..

इस मोड़ से जाते हैं

झुक गया जहां सतरंगी आसमाँ

अंगना मेरे

लहराने लगा आंचल मेरा

शीतल हवा के झोंकों से

चली प्रीत की ऐसी लहर

डूब गया जहां तन मन मेरा

आते ही इस मोड़ पर

रेखा जोशी

Sunday, 25 August 2019

प्यार न हमसे हो पायेगा

चाहती हूँ तुम्हें लेकिन

प्यार न हमसे हो पायेगा

बहुत प्यारी है सूरत और सीरत तेरी, लेकिन

क्या करूँ उस दिल का

जकड़ा हुआ जो कर्त्तव्य की जंजीरों में

भूख के मारों को

भरपेट खाना खिलाएं गे

निभाना है यह फ़र्ज़ भी मुझे, फिर

प्यार न हमसे हो पायेगा

….

आओ बन जाओ साथी मेरे

हाथ बटाना तुम भी मेरा

मिल कर दोनों इक बनायें गे स्वर्ग यहां

गिरे हुओं को उठा कर

नव राह उन्हें दिखायेंगे

उनके उदास चेहरों पर

मुस्कान लेकर आयेंगे

उनके वीरान

आंगन में स्नेह का दीप जलाना

देख ऐसी उनकी हालत अभी तो

प्यार न हमसे हो पायेगा

रेखा जोशी

Tuesday, 20 August 2019

खुशियाँ लेकर आई दिवाली

फुलझड़ी  से निकले अंगारे
हवा  में  ज्यों नाचते  सितारे
...
घर घर  जलते नेह के दीपक
प्रेम  पथ  में  फैले  उजियारे
...
सजा प्यार से घर आंगन आज
प्रीत  की  डोर   से  बंधे   सारे
....
हर्षोल्लास  छाया   सभी  ओर
लक्ष्मी  गणेश  घर आज पधारे
...
खुशियाँ  लेकर  आई   दिवाली
खिले   बच्चों   के   चेहरे  प्यारे

रेखा जोशी

Friday, 16 August 2019

मेरे भगवान

बार बार
पुकारती हूँ तुम्हे
कहाँ छुपे हो  त्रिपुरारि 
...
कभी तो सुध लो मेरी
कभी तो जानो मेरा प्यार
बार बार
क्यों ले रहे हो
तुम मेरा इम्तिहां
...
समा गए हो
तुम मुझ  में इस तरह
खत्म हो गया अब वजूद मेरा
तुम ही तुम हो
तन मन में बसे
बिन तेरे
कुछ नहीं हूँ मैं
कर दिया अर्पण खुद को
चरणों में तेरे
होना है तुम्हें शिव  शंकर 
खुद पर मेहरबान
होना है तुम्हें  शिव  शंकर 
खुद पर मेहरबान

रेखा जोशी

Wednesday, 14 August 2019

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

नेह के कच्चे धागे
है सज रहे
वीर की कलाई पर
माथे तिलक लगा कर
ले बहना की दुआएँ
अति पवित्र शक्तिशाली
है बहनों की दुआएँ
भर देती जोश वीरों में
है फड़कने लगती
फिर उनकी भुजाएं
रक्षक  हैं  जो देश के
सीमा पर देते पहरा
मर मिटते वो देश पर
जान की बाजी लगा कर
शूरवीर हो जिसके बेटे
उस देश का क्या कहना
दुनिया में है सबसे प्यारा
राखी का यह बंधन
दुनिया में है सबसे न्यारा
राखी का यह बंधन

रेखा जोशी

Friday, 19 July 2019

सजन रे झूठ मत बोलो

माना कि बन जाते
काम कई
लेकर झूठ का सहारा
मीठी छुरी
झूठ लगता सबको प्यारा
झूठों ने पाये
जीवन में मुकाम नये
सत्य लगता कडवा भले
लेकिन फिर भी है न्यारा
जो बोलोगे झूठ तुम
वाह वाही भी लूट लोगे
पकड़ा गया झूठ अगर तब
करेगा कौन एतबार तुम पर
सजन  रे झूठ मत बोलो
सच का दामन
गर थाम ले प्यारे
हो  जाएंगे वारे न्यारे

रेखा जोशी

Monday, 8 July 2019

पुकारे गी इक दिन ज़िन्दगी मुझे

ऊँचे नीचे  पथरीले रास्तों पर
डगमगाती ज़िन्दगी
राह अंजान पथ है सूना
चला जा रहा हूं ज़िंदगी में अकेला
न साथी न कोई सहारा मेरा
लेकिन मुझे है यक़ीन
देगी आवाज ज़िंदगी मुझे
बाहें फैलाये किसी खूबसूरत मोड़ पर
पुकारे गी इक दिन ज़िन्दगी मुझे

रेखा जोशी