Friday, 14 July 2017

जाग जाओ देश मिलकर है बचाना

जाग जाओ देश मिलकर है बचाना
नींद में सोये हुओं को  है जगाना
…
साँस दुश्मन को मिटा कर आज लेंगे
साथ मिलकर है बुराई  को मिटाना
…
मिट गये है देश पर लाखो सिपाही
फौज की हिम्मत सभी को है बढ़ाना
…
देश के दुश्मन छिपें घर आज  अपने
पाठ उनको ढूँढ कर अब है पढ़ाना
…
दूर सीमा पर रहे सेना हमारी
पाक को अबतो सबक मिलकर सिखाना

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment