Monday 10 March 2014

आयी होली आयी


दिलों में प्यार लिए आज आयी होली
मस्ती चहुं और आज लायी होली

रंगों में उमंग उमंग में है रंग
लाल गुलाल जैसे रंगों से रंगे
करके बदरंग आज लुभाये होली

सूना सूना अंगना बिन फूलों के जैसे
अधूरी है होली बिन मस्ती के वैसे
रंगों की बहार ले कर आयी होली

गुलाबों का मौसम बगिया बहार पे
कूकती कोयल अंबुआ की डाल पे
है हर्षोउल्लास आज लायी होली

दिलों में प्यार लिए आज आयी होली
मस्ती चहुं और आज लायी होली

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment