Friday 14 March 2014

फिर सुबह होगी

समुद्र तट पर 
चल रहे किनारे किनारे 
मचा रही शोर 
आती जाती लहरे 

सूरज चूम रहा
सागर का आंचल 
रंग सिंदूरी चमक रहा 
आसमां भरा गुलाल 

जीवन चलता रहा 
ढलती है शाम 
फिर सुबह होगी 
होगा नव नाम 

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment