Tuesday 14 March 2017

चौपाई

चौपाई
राम नाम हृदय  में बसाया
कुछ नहीं अब हमे है भाया
..
राम नाम के गुण सब गायें 
नाम बिना कुछ नहीं सुहाये
...
सीताराम भजो मन प्यारे 
दुखियों के सब कष्ट  निवारे
..
 भगवन जिसके ह्रदय समाये 
 पीड़ा रोग पास ना  आये

दीन बंधु सबका रखवाला 
कर कृपा अपनी नंदलाला
..
एक ही सहारा प्रभु  नाम का 
पी ले प्याला राम नाम का
....
राम नाम घट घट का वासी 
चारो धाम ह्रदय में काशी
..
मन के तार प्रभु से मिला ले 
है भक्तों के राम रखवाले

दुःख निवारे हरे सब पीड़ा 
राखो  मन अपने रघुवीरा
.
दे दो प्रभु  तुम हमे सहारे 
मीत  बनो तुम ईश  हमारे

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment