Saturday 9 April 2016

माटी माथे पर लगा ,यह माटी अनमोल

माता हमें  बुला रही ,नैनो में भर नीर 
दुश्मन घर में घुस गये  ,हरने को है चीर 
.....
सीमा पर प्रहरी खड़े ,देश से करें प्यार 
मान तिरंगे का  रखें  , दे प्राणों को  वार 
.... 
माटी माथे पर लगा ,यह माटी अनमोल 
है बीता बचपन यहाँ ,प्यारे उसके बोल 

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment