Wednesday 10 May 2017

है सबसे निराली यह किताबों की दुनिया

है सबसे निराली
यह किताबों की दुनिया

बचपन मे हमने
थी किताबों से देखी
तस्वीर ज़िन्दगी की
ओ से जानी ओखली हमने
स से देखी तस्वीर सांप की
पढ़ते पढ़ते बीता जीवन
ज्ञान का भरा भंडार
है किताबों की दुनिया

साथी मिला सबसे अच्छा
जीवन मे हमको
तनहाई हर लेती पल भर में
अच्छे बुरे का ज्ञान सिखाती
जीने की भी रीत बताती
यह किताबों की दुनिया
ज्ञान का बादशाह बनाती
यह किताबो की दुनिया

है सबसे निराली
यह किताबों की दुनिया

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment