Sunday 29 October 2017

बेवफा  प्यार व्यार क्या जाने

2122 1212 22

बेवफा  प्यार व्यार क्या जाने
दर्द दिल का नहीं पिया जाने
,
साथ लेकर हमें चलो साजन
क्या पता कब मिलें खुदा जाने
,
खूबसूरत यहां नज़ारे अब
छा रहा क्यों पिया नशा जाने
,
बात दिल की हमें कहो साजन
कल बहारे न हों  खुदा जाने
,
मुस्कुरा ले यहां घड़ी भर तू
पल मिलें फिर न क्या पता जाने
,
चांदनी है खिली खिली साजन
मुस्कुरा चाँद क्यों रहा जाने

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment