Monday 5 September 2016

प्रीत भगवन आप को भी तो निभाना चाहिए

शीश अपना ईश के आगे झुकाना चाहिए 
साथ  मिलकर हर किसी को गीत  गाना चाहिए 
.... 
पीर हरता हर किसी की ज़िंदगी में वह सदा 
नाम सुख में भी हमें तो याद आना चाहिए 
..... 
पा लिया संसार सारा नाम जिसने भी जपा 
दीप भगवन नेह का मन में जलाना चाहिए 
..... 
गीत गायें प्रेम से दिन रात भगवन हम यहाँ 
प्रीत भगवन आप को भी तो निभाना चाहिए 
.... 
हाथ अपने जोड़ कर हम माँगते तुमसे दया 
प्रभु कृपा करना हमें  अपना बनाना  चाहिए 

 रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment