Friday 9 September 2016

है झण्डा ऊँचा सीमा पर

जब बलिदान किया जाता है 
तब अभिमान किया जाता है 
... 
है मर मिटते जो सरहद पर  
तब  सम्मान किया जाता है 
... 
घर से कोसों दूर सिपाही 
उनका मान    किया जाता है 
... 
है  झण्डा   ऊँचा  सीमा पर 
भारत  गान  किया जाता है 

जय जय जय हे भारत तेरा 
अब यशगान किया जाता है 

रेखा जोशी 



No comments:

Post a Comment