Tuesday 14 February 2017

मानवता ह्रदय रहे वह नेता महान


देना जिसको वोट कर उसकी पहचान
आओ चलो करते हम अपना मतदान
...
भारत  की  सेवा में जो  दिन रात लगा
वोट उसको  देना रखना उसका ध्यान
...
जात पात औ धर्म  पीछे सब को छोड़
व्यक्ति हो विशेष गुणों की देखना खान
....
भांति भांति के लोग विविधा अनेक यहां
मानवता  ह्रदय रहे वह नेता  महान
.....
भेदभाव जो ना करे सबके हो साथ
गरीब के दुख दर्द से हो ना अंजान

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment